फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव दे गया हाईवे को जख्म ... पुलिस ने लगाया मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव दे गया हाईवे को जख्म ... पुलिस ने लगाया मरहम
विज्ञापन


बुधवार सुबह हुई प्री मानसून की बरसात से उखड़ गईं शहर की सड़कें

सड़कों में गड्ढ़े होने के कारण रुकी वाहनों की गति, लगा जाम

पुलिस कर्मियों ने किया मजदूर का काम, ईंटों से गड्ढें भरकर किया इंतजाम


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर सिटी में बुधवार की सुबह प्री मानसून के चलते हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। आलम यह रहा कि दिल्ली-जयपुर हाइवे से लेकर शहर की कई अन्य मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में हुए इस जलभराव का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। बरसात का पानी तो हट गया, मगर सड़कें उखड़ गईं। मुख्य मार्गों में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए। इससे एक बार फिर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। ऐसे में पुलिस खुद ही सड़क पर उतरी और आसपास पडे़ ईंट-पत्थरों से इन गड्ढ़ों को भरकर सड़क के जख्मों पर जैसे मरहम लगाने का काम किया।
जलभराव के दौरान पुलिसकर्मी दूर से ईंट, पत्थर, रोडी ढो-ढो कर लाते नजर आए। आते-जाते वाहन चालकों ने इनको सलाम किया। पुलिस कर्मियों की ओर से की जाने वाली मेहनत को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने उनके काम की सराहना की और ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। प्री मानसून की मात्र तीन घंटे की बारिश से ही प्रशासन की तैयारी धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही जीएमडीए, फायर विभाग और नगर निगम की टीम ने 14 स्थानों पर मॉक ड्रिल करके जल निकासी की व्यवस्था की जांच की थी। बुधवार को हुई बरसात के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे व आरडी सिटी के साथ एसपीआर पर वाहनों की लगने वाली लंबी कतारों ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। डीसीपी ट्रैफिक ने सभी एसीपी ट्रैफिक व ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को सड़क पर उतार रखा था। पुलिस आयुक्त कला राम चन्द्रन की ओर से पूरे में शहर जल भराव व जाम पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस की ओर से जेसीबी मशीन मंगवा कर पानी को निकालने की कवायद की जा रही थी। सुबह छह बजे से ड्यूटी पर आए जवानों ने 12 बजे तक काम किया। यह काम जाम को खाली करवाने का नहीं था। बल्कि गड्ढ़ों की जानकारी व उसे भरने का था। टीम के लोग आरएसओ के साथ वहां पहुंच रहे थे। पानी के भीतर खड़े हो कर जवान वाहनों को निकाल रहे थे।

पुलिस आयुक्त ने की टीम की सराहना

प्री मानूसन के बाद बदले नजारे और उससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से की गई कवायद को देखते हुए पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने पूरी टीम की सराहना की है। बेहतर काम करने वाले जवानों को इसके लिए प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। पुलिस की ओर से की जा रही ड्यूटी का लोग वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


खामियों को दूर करने में जुटा प्रशासन

पुलिस और प्रशासन की ओर से अगली बारिश में किसी तरह की समस्या न पैदा हो उसके हल की कवायद की जा रही है। माना जा रहा है कि अगली बारिश में इस तरह की समस्याओं से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन



वर्जन

प्री मानसून के चलते हुई बारिश के कारण जल भराव के बाद ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई थी। उनकी टीम के जवानों ने मोर्चा संभाला और उसे ठीक करने में बेहतर काम किया है। इसके लिए उनको सम्मानित किया जाएगा। - कला राम चन्द्र, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें