फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी चोरी का अब नहीं चलेगा बहाना, लगवाने होंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन लेने के लिए प्राॅपर्टी आईडी के साथ सरकार की ओर से तय पहचान पत्र होना अनिवार्य
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों का पानी चोरी का बहाना अब नहीं चलेगा। नगर निगम क्षेत्र में पहले पानी का कनेक्शन लेने की प्रक्रिया जटिल थी, जिसके कारण लोग कनेक्शन नहीं ले पाते थे। नगर निगम की ओर से राजस्व बढ़ाने, पानी का लेखा-जोखा रखने और पानी चोरी रोकने के लिए यह प्रक्रिया सरल कर दी गई है।
नगर निगम के क्षेत्र में पानी का कनेक्शन लेने के लिए प्राॅपर्टी आईडी के साथ किसी भी तरह का एक सरकार की ओर से तय पहचान पत्र होना अनिवार्य है। नगर निगम जीएमडीए से पानी लेकर अपने क्षेत्र में रहने वालों को बांटता है। जिसके बदले वह पानी का बिल वसूल नहीं पाता था। कारण लोगों ने पानी के अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। नगर निगम की ओर से कनेक्शन लेने की प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि लोग पानी का कनेक्शन ले ही नहीं पाते थे।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सनसिटी एवेन्यू में अपने स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यदि यहां के परिणाम सकारात्मक रहे तो पूरे प्रोजेक्ट पर काम होगा और शहर में साधारण मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलेगी। वर्तमान में अधिकांश घरों में पारंपरिक मीटर लगे हैं और रीडिंग के लिए कर्मचारियों को घर-घर जाना पड़ता है, इससे समय और संसाधनों की अधिक खपत होती है। शहर में 1.5 लाख अवैध कनेक्शन और कुल 1,91,143 जल कनेक्शन हैं। जिनमें से केवल 47,452 पर ही मीटर लगे हुए हैं। करीब 1.5 लाख अवैध कनेक्शनों के जरिए पेयजल की चोरी हो रही है। हर साल पानी के बिल 140 करोड़ रुपये से अधिक बनते हैं, जबकि औसत वसूली मात्र 50 करोड़ रुपये तक सीमित रहती है।
विज्ञापन


वर्जन..
पानी के कनेक्शन की प्रक्रिया सरल बनाई गई है ताकि सब जगह स्मार्ट मीटर लग सके। इसकी शुरुआत सनसिटी काॅलोनी से की जा रही है। - प्रदीप, कार्यकारी अभियंता नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें