गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 18 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-पानी टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।बिहार के समस्तीपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के नौरंगपुर गांव में किराये पर रहते हैं। 18 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने कंपनी साइट सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से रामपुरा चौक की ओर जा रहे थे। बाइक को जितेंद्र कुमार चला रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे राकेश कुमार के सिर व पैर में चोटें आईं। जबकि जितेंद्र कुमार के ऊपर पानी का टैंकर चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो