गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत कालियावास गांव में खेत की जमीन की तारबंदी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई नामजदों के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में संबंधित धाराओं में 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है। कालियावास गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में उनके खेतों की जमीन है। इस जमीन की तकसीम को लेकर अदालत में मामला व स्टे चल रहा है। 16 अगस्त की सुबह करीब 6.30 बजे वे अपने खेत में गया था तो वहां पर पोल और तारबंदी लगी मिली। उसे हटाने के दौरान उसके ताऊ चित्रसैन से विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में चित्रसैन, अशोक, राहुल, कप्तान, अंकित, नरेश कालियावास गांव में उसके ताऊ अजीत के घर के बाहर पहुंचे और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो