संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर कई क्षेत्रों में 15 जनवरी (सोमवार) को सुबह 11 बजे से 16 जनवरी (मंगलवार) सुबह 11 बजे (24 घंटे तक) तक डब्ल्यूटीपी चंदू बुढेड़ा की मास्टर जलापूर्ति बंद रखने के निर्णय को जीएमडीए ने स्थगित कर दिया है। अब जलापूर्ति आम दिनों की तरह सुचारू रहेगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से 11 जनवरी को जानकारी दी गई थी कि डब्ल्यूटीपी चंदू बुढेड़ा में पानी की वाल्व और नॉन-रिटर्न वाल्व (एनआरवी) के प्रतिस्थापन के साथ-साथ अन्य रखरखाव कार्य करने के लिए 24 घंटे तक कार्य किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से 16 जनवरी सुबह 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जिसके कारण इस अवधि के दौरान 24 घंटे के लिए इस जल उपचार संयंत्र से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। रविवार को जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि कि 15 व 16 जनवरी को जो कार्य किया जाना था, उसे स्थगित कर दिया गया है। पानी की सप्लाई में कोई बाधा नहीं आएगी। पहले की तरह से सप्लाई जारी रहेगी।