फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेनों के लेट चलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 घंटे देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची पूजा एक्सप्रेस, अन्य के लिए भी करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धुंध व कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जहां पूजा एक्सप्रेस लगभग 15 घंटे देरी से चल रही है। अन्य एक्सप्रेस ट्रेन भी दो से तीन घंटे देरी से चलने से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी रोजाना प्रभावित हो रहा है। दैनिक यात्री सुबह अपने कार्यालय और शाम के समय अपने घर दूरी से पहुंच पाते हैं। यात्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म या वेटिंग हॉल में बैठकर कंपकपाती ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
अजमेर-रेवाड़ी-गुरुग्राम-दिल्ली रूट से होते हुए कटरा माता वैष्णाे देवी दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अजमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर-12413 ट्रेन बीते शनिवार की शाम 8.40 बजे की जगह रविवार सुबह 11.21 बजे 14 घंटे 41 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, जम्मू तवी से अजमेर के लिए ट्रेन नंबर-12414 रविवार की सुबह 5.01 बजे की बजाय 12 घंटे 12 मिनट देरी से दोपहर बाद 5.13 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-14086 सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 04 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-20977 वंदे भारत एक्सप्रेस 30 मिनट, ट्रेन नंबर-14322 आला हजरत एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-04435 मेरठ कैंट एक्सप्रेस 42 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-19031 योगा एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22481 दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 37 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-19701 सैनिक एक्सप्रेस 1 घंटा 36 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-12458 दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 26 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22996 मंडोर एक्सप्रेस 1 घंटा 11 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-12915 आश्रम एक्सप्रेस 1 घंटा 02 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रानीखेत एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट देरी से पहुंची
वहीं, दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-15014 रानीखेत एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22421 सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14321 आला हजरत एक्सप्रेस 2 घंटे 50 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14087 रूणिचा एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, ट्रेन नंबर-19270 पोरबंदर एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली-रेवाड़ी के मध्य संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। रेवाड़ी से गुरुग्राम या दिल्ली में नौकरी या रोजगार करने आने वाले लोग रोजाना समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे। वहीं शाम के समय अपने घरों पर पहुंचने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें