फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलापूर्ति लाइन को मिलेगा नया स्ट्रक्चरल सपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 में जलापूर्ति लाइन के री-अलाइनमेंट की तैयारी, एमएस ट्रस निर्माण भी होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-62 स्थित बादशाहपुर ड्रेन से गुजर रही 1000 मिमी व्यास की डीआई (डक्टाइल आयरन) पानी की सप्लाई लाइन को दोबारा से अलाइन करने की योजना तैयार की है। इसके तहत मौजूदा पाइपलाइन को नया स्ट्रक्चरल सपोर्ट किया जाएगा।
इस योजना में क्रीक आउटफॉल के पास से गुजर रही जलापूर्ति लाइन के लिए एमएस ट्रस (माइल्ड स्टील ट्रस) लगाने का कार्य भी शामिल है, ताकि पाइपलाइन को सुरक्षित और मजबूत संरचनात्मक समर्थन मिल सके। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य का उद्देश्य ड्रेनेज और जलापूर्ति नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना व भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा या क्षति की संभावना को कम करना है। यह परियोजना सेक्टर-62 और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस पर करीब 19.25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार, बादशाहपुर ड्रेन को क्रॉस कर यह पाइप जाती है। पहले मिट्टी धंसने से लाइन प्रभावित हुई थी, जिस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। ऐसे में जीएमडीए पाइप को मजबूत कराने जा रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि इस कार्य से लाइन जल्दी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें