फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो साल में 100 एमएलडी बढ़ जाएगी शहर में जल आपूर्ति क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा समय में 640 एमएलडी कुछ उत्पादन है। 100 एमएलडी क्षमता की यूनिट हो रही तैयार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और नगर निगम मिलकर शहर के लिए वाटर एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं, जिससे शहर के प्रत्येक हिस्से में समान रूप से पानी को पहुंचाया जा सके। निगम और प्राधिकरण के द्वारा तैयार की गए इस एक्शन प्लान के मुताबिक राज्य में गुरुग्राम तेजी से वृद्धि करने वाला शहर है। यहां प्रतिदिन पेजयल की मांग तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा समय में 640 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी आपूर्ति की जा रही है। सन 2024-25 तक इसको बढ़ा कर 740 एमएलडी करने का लक्ष्य है।



जीएमडीए का लक्ष्य
- प्राधिकरण की 74 फीसदी बल्क सप्लाई है जिसमें सन 2024-24 तक 100 फीसदी की वृद्धि करने का लक्ष्य है।
- नहर के पानी की आपूर्ति अभी 570 एमएलडी है इसे सन 2024-25 तक 700 एमएलडी तक करने का लक्ष्य है।
- नगर निगम के लगाए ट्यूबवेल अभी 70 एमएलडी पानी मिल रहा है, इसे घटा कर 40 एमएलडी करने का लक्ष्य है।





2031 तक पेयजल की मांग 1244 एमएलडी प्रतिदिन होगी
गुरुग्राम। जीएमडीए ने आंकलन किया है कि सन 2031 तक शहर में पेयजल की मांग 1244 एमएलडी प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए चंदू बुढ़ेरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 100-100 एमएलडी क्षमता की दो यूनिट बनाई जा रही हैं। एक यूनिट का काम शुरू हो गया है। सन 2024 तक 100 एमएलडी की यह यूनिट तैयार हो जाएगी। इसके अलावा 100 एमएलडी की एक और यूनिट पर भी काम शुरू हो जाएगा। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी 90 एमएलडी क्षमता की एक यूनिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान...

यमुना से जो नहरे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आ रही हैं, उनकी आपूर्ति की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। प्राधिकरण 100 करोड़ रुपये प्रदेश के सिंचाई विभाग को जमा करेगा। अभी बसई तक आने वाले चैनल की क्षमता 100 क्यूसेक है। जिसको बढ़ा कर 200 क्यूसेक किया जाना है। इससे पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी। इसी के साथ उपचारित पेयजल को शहर के प्रत्येक कोने में समान रूप से पहुंचाया जा सकेगा। - नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें