फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पाइपलाइन टूटने से सड़क पर बहा पानी, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर पांच स्थित भगत सिंह चौक के पास सोमवार की सुबह पेयजल की मुख्य पाइप लाइन टूट गई और सड़क पर पानी बहने लगा। इससे इलाके का यातायात प्रभावित हुआ। काफी मात्रा में पेयजल बर्बाद हुआ। इसके परिणामस्वरूप सेक्टर-पांच, तीन, छह अशोक विहार और सेक्टर-21, 22, 23 की जलापूर्ति प्रभावित हुई। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि काफी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। सुबह छह बजे पाइप लाइन टूटी थी, काफी देर तक पानी बहने के बाद इसे बंद किया गया। अशोक विहार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास हुडा ने बताया कि पेयजल की मुख्य लाइन टूटने के कारण अशोक विहार में भी जलापूर्ति नहीं हुई। यह जीएमडीए की मुख्य लाइन है जो बसई से सेक्टर-पांच होते हुए सेक्टर-21, 22 व 23 जाती है। स्थानीय कर्मी पाइपलाइन की मरम्मत कर रहे हैं। जीएमडीए कर्मियों ने पाइपलाइन की मरम्मत का आश्वासन दिया है। अगर शाम तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया तो सेक्टर में पेयजल संकट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें