फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उटावड़ गांव की गलियों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-जूना मोहल्ले में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोग घरों में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। उटावड़ गांव के जूना मोहल्ला की गलियों में बरसाती पानी के जलभराव से हजारों नागरिक परेशान हैं। स्थिति यह बनी हुई है कि नागरिकों का घरों से निकलना कठिन हो गया है। आम आदमी दैनिक दिनचर्या के काम के लिए भी नहीं निकल पा रहा है। मोहल्ला निवासी शेरू ने बताया कि जलभराव का मुख्य कारण पानी निकासी उचित व्यवस्था न होना है। निकासी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शोएब ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की गई, इसके बावजूद पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं। उन्होंने अविलंब समाधान की मांग की है। गांव के सरपंच तारीफ हुसैन से इस बारे में संपर्क साधा गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हथीन खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव ने बताया कि शीघ्र ही पानी निकासी के प्रबंध किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें