फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास में पानी के रिसाव से यातायात हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 102-102ए के बीच स्थित अंडरपास में पानी के रिसाव से यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम द्वारा विशेष ग्राउटिंग और सीलिंग के उपायों के जरिये समाधान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में भूजल स्तर काफी अधिक है, जिससे अंडरपास में लगातार रिसाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 102, 102ए, 103 और 104 में भूजल स्तर ज्यादा होने के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
अंडरपास में रिसाव रोकने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया गया है, लेकिन फिलहाल कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं, इस क्षेत्र में जीएमडीए द्वारा ड्रेनेज लाइन के निर्माण की योजना है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ड्रेनेज लाइन न होने से पानी का बहाव अवरुद्ध है, जिससे अंडरपास ही नहीं बल्कि आसपास की कई हाउसिंग सोसाइटियों के बेसमेंट में भी पानी भरने की समस्या बनी हुई है। द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना निदेशक आकाश पाढ़ी ने बताया कि अंडरपास में सुधार कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें