न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-37सी से बसई चौक की ओर जाने वाली सड़क पर कई दिन से पाइपलाइन टूटी हुई है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। साथ ही सड़क पर जलभराव भी हो रहा है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय निवासी रमेश, सोहन, कोमल आदि ने बताया कि कई दिनों से पाइप लाइन टूटी होने के कारण पीने योग्य पानी बर्बादी हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति पहले भी कई बार हो चुकी है और प्रशासन ठीक भी करवाता है, लेकिन कोई स्थायी कार्रवाई नहीं होती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाए, जिससे पानी की बचत होगी। संवाद