फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 103 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी के पास पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सुनील सरीन ने बताया कि सेक्टर 104 की सोसाइटियों में यहां पानी के जमाव से दिक्कत आ रही है। पाइप लाइन टूटने के कारण लोग ऑनलाइन डिलीवरी से सामान नहीं मंगा पा रहे हैं। कोई वेंडर यहां आना नहीं चाह रहा है।
विज्ञापन

हीरो होम्स निवासी महेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले इस सड़क पर सीवेज का एक कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद पेयजल की लाइन टूट गई। सर्विस लेन पर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। कई दोपहिया सवार गिर चुके हैं। हीरो होम्स सोसाइटी में रहने वाले लोग एक टापू की तरह शहर के बाकी हिस्सों से यहां जमा पानी के कारण कटकर रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें