फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में भरा पानी, मरीजों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। स्थिति यह रही कि नागरिक अस्पताल का बेसमेंट तालाब में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण अस्पताल के बेसमेंट में संचालित जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग, फिजियोथैरेपी व बाल मनोरोग विभाग समेत अन्य सभी विभागों को बंद करना पड़ा। चिंता की बात यह भी है कि जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने का भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जलभराव के बाद एहतियातन बेसमेंट में जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया और पंप इत्यादि के जरिए पानी को निकालना पड़ा। बेसमेंट में जलभराव की स्थिति यह थी कि दोपहर तक भी पानी नहीं निकाला जा सका था। मालूम हो कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में बारिश के बाद हर साल जलभराव होता है, बावजूद इसके व्यवस्थाओं को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। हालांकि, हमेशा की तरह बारिश के कारण अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही अन्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या काफी कम थी।
अस्पताल की इमारत के भूतल पर भी चारों तरफ पानी भरा हुआ था और यही पानी लीक होकर अंदर बेसमेंट में जा रहा था। वहीं, आपातकालीन विभाग के समीप स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम के बाहर भी काफी पानी भरा हुआ था। इन तमाम मुद्दों पर जब अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा जाखड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में नगर निगम को सूचित कर दिया गया है। नगर निगम को ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें