फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच दिन से कई सेक्टरों में जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर मंगाकर काम चला रहे लोग, समस्या समाधान की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले पांच दिनों से शहर के कई सेक्टरों के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू नहीं हुई है तब यह हाल है तो गर्मी में क्या स्थिति होगी। पिछले 13 फरवरी को हीरो होंडा चौक पर जीएमडीए की 1600 एमएम की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हाेने और उसकी मरम्मत की सूचना आई थी। 14 फरवरी को मरम्मत कार्य पूरा होने और पानी की आपूर्ति चालू होने की सूचना आई मगर सेक्टर 47, 55, 56, मालिबू टाउन आदि इलाकों में जलापूर्ति अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। लोग टैंकरों के भरोसे काम चला रहे। सेक्टर 56 की हशविप्रा की प्लॉटेड कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 1000 से 2000 रुपये खर्च कर टैंकर मंगा रहे हैं। मंगलवार को कुछ पानी मिला मगर प्रेशर काफी कम था। सोहना रोड में सेक्टर 47 स्थित मालिबू टाउन में चार दिन बाद मंगलवार को पानी आया मगर आधे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया।


पिछले पांच दिनों से सेक्टर में पेयजल का काम टैंकरों के भरोसे चल रहा है। नगर निगम और जीएमडीए दोनों में से किसी के अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। पांच दिन पहले पाइप लाइन लीकेज की खबर आई थी, इसके बाद से पानी बंद है। - हरीश यादव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 56
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से टाउनशिप में पानी नहीं आ रहा था। टैंकरों के सहारे काम चल रहा था। मंगलवार को आंशिक जलापूर्ति शुरू हुई है। जरूरत के मुकाबले काफी कम है। आम दिनों में यहां पानी की दिक्कत नहीं रहती है। - विजय शिवनाथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, मालिबू टाउन सेक्टर 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें