फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आठवीं मंजिल से गिरने पर कंपनी के सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानेसर। आईएमटी मानेसर में कंपनी की आठवीं मंजिल से गिरने पर कंपनी के सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की अंजली ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के गांव बास में किराए के मकान में रहती है। उसका 23 वर्षीय बेटा सुजाय हास्दा आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में साफ-सफाई का काम करता था। सुजाय सोमवार की दोपहर करीब 2.45 बजे कंपनी में आठवीं मंजिल पर काम कर रहा था। वह काम करने के दौरान अचानक नीचे गिर गया। जिसमें सुजाय की मौत हो गई। अंजली का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने कंपनी में सुरक्षा को लेकर इंतजाम नहीं किए हैं। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के चलते उसके बेटे की मौत हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें