गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी के सामने बारिश के दौरान ड्रेनेज बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस गड़्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है। ट्यूलिप वॉयलेट समेत ट्यूलिप लेमन, ऑरेंज, पर्पल, जीएमडी समेत आस-पास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगोें की शिकायत है कि बारिश के दौरान गड्ढा खोदकर इस इलाके की अव्यवस्था और ज्यादा बढ़ा दी गई है। ट्यूलिप वॉयलेट की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद ने गड्ढे में जमा पानी की परेशानियों को अधिकारियों के साथ साझा करते हुए, समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। संवाद