फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्यमियों ने जलभराव को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बारिश के बाद आईडीसी में जलभराव को लेकर उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका को ज्ञापन सौंपा। इसमें इलाके से पानी की निकासी के साथ अधूरी सड़क और ड्रेनेज लाइन को पूरा करने की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि थोड़ी देर की वर्षा ने ही सेक्टर-16 स्थित औद्योगिक क्षेत्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉलोनी (आईडीसी) की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की पोल खोल दी। क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर कई फीट तक जलभराव हो गया, जिससे अनेक औद्योगिक इकाइयों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) द्वारा इस संबंध में अनेक बार संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायतें एवं सुझाव दिए जा चुके हैं, किंतु आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जीआईए के अध्यक्ष सुमित राव ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से आग्रह किया है कि आईडीसी क्षेत्र में सीवर व्यवस्था, वर्षा जल निकासी, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं के सुधार हेतु तत्काल प्रभाव से ठोस एवं स्थायी कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें