फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर थाना सहित कई जगह आगजनी करने वाला वसीम गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों की लगातार धरपकड़ जारी है। नूंह अपराध शाखा की एक टीम ने साइबर थाना में आगजनी व तोड़फोड़ के अलावा कई जगह इस हिंसा को अंजाम देने वाले फिरोजपुर नमक गांव के वसीम उर्फ टीटा को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस हिंसा में शामिल अन्य लोगों के बारे में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निरीक्षक अमित, प्रभारी अपराध शाखा नूंह के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वसीम उर्फ टीटा पुत्र महमूदा उर्फ अफीमी निवासी फिरोजपुर नमक थाना सदर नूंह जो दिनांक 31 जुलाई 2023 को जिला नूंह में हुई हिंसा के दौरान झंडा चौक, अडबर चौक, नल्हड़ मन्दिर रोड व थाना साइबर क्राइम नूंह में प्राइवेट बस द्वारा तोड़फोड़ करने, लूटपाट करने, पुलिस फोर्स पर हमला करने व आगजनी करने जैसी अन्य वारदातों में शामिल है। अपने भाई के साथ अपने गांव फिरोजपुर नमक आ रहा है। सूचना पर अपराध शाखा नूंह की टीम ने वसीम उर्फ टीटा को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुष्टि करते हुए अपराध शाखा प्रभारी अमित ने बताया आगे की कार्यवाही के लिए प्रबंधक थाना शहर नूंह को उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। थाना शहर नूंह के मुकदमा नंबर 253/2023 में नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम पूछताछ पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें