नूंह। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये के इनामी आरोपी खुर्शीद उर्फ फौजी पुत्र अकबर निवासी फिरोजपुर नमक थाना सदर नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आरोपी के विरुद्ध पलवल जिले में अक्टूबर 2022 में गोकसी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल, रेवाड़ी द्वारा गत अप्रैल माह में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पलवल जिला पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से सहयोग मांगा गया था। संवाद