फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ की टीम ने दो हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद इरशाद पुत्र फज्जर निवासी गांव पिनगवां थाना पिनगवां जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाना गुलाबपुरा के वर्ष 2024 में चोरी से जुड़े मामलें में दर्ज एफआईआर का वांछित था।
उस पर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा फरवरी 2025 के आदेश के तहत 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा हरियाणा पुलिस से सहयोग मांगा गया था। इसके बाद नूंह पुलिस की टीम ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु थाना गुलाबपुरा, जिला भीलवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। संवाद