फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारस आइरीन सोसाइटी की दीवार गिरी, निवासियों से मांगा मरम्मत का खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर की ओर से सर्कुलर जारी किया गया, निवासियों में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित पारस आइरीन सोसाइटी की बाउंड्री की दीवार गिरने से जहां सोसाइटी में चोरी का भय बना हुआ है वहीं सोसाइटी के निवासियों पर बिल्डर ने आर्थिक भार और डाल दिया है। बिल्डर ने एक सर्कुलर निवासियों को जारी किया है, जिसमें कहा है कि दीवार बनाने का खर्चा निवासी मिलकर उठाएं। इस बात को लेकर निवासियों में रोष है। उनका कहना है कि रखरखाव का खर्चा देकर भी उन्हें दीवार की मरम्मत का पैसा देने को कहा जा रहा है।
निवासियों को जो सर्कुलर दिया है उसमें कहा है कि मरम्मत और रखरखाव के लिए जो फंड हमने बनाया है वह पूरी तरह खाली हो चुका है। इसमें कहा है कि हमें मालूम है कि कुछ निवासी इस पर सवाल उठाएंगे। इसके लिए वह हमारे कार्यालय आकर बातचीत कर सकते हैं। निवासियों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि जल्द से जल्द दीवार का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोसाइटी में है खराब लिफ्ट की समस्या
गुरुग्राम। पारस आइरीन सोसाइटी में खराब लिफ्ट की समस्या भी है। वहां पर किसी टावर की लिफ्ट बीच में फंस जाती है तो किसी टावर की लिफ्ट की ट्रॉली की मैचिंग तल के साथ सही नहीं है। इससे वहां रहने वाले खास तौर से बुजुर्ग नागरिकों को बेहद परेशानी हो रही है। निवासियों ने समस्या के संबंध में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा जिसके बाद वहां निरीक्षण किया गया। अब अभियंता की ओर से रखरखाव करने वाली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह इन खामियों को तत्काल दूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें