फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 'मौत वाली बरसात': दीवार गिरने से महिला की जान गई, 80 MM बारिश से डूबा शहर; इन इलाकों में जलभराव

Sat, 22 Aug 2026 12:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Gurugram Rain Today: गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रात में हुई तेज बारिश के कारण एक दीवार गिर गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की रात शहर में तेज बारिश हुई। इस बारिश के कारण सूरत नगर क्षेत्र में एक दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




यह घटना रात करीब एक बजे हुई। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात भर हुई 80 एमएम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शनिवार की सुबह साइबर सिटी की सड़कों पर पानी भरा दिखा। इसके चलते वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। नगर निगम को जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुग्राम में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव
शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। प्रेम मंदिर, अर्जुन नगर, शीतला माता मंदिर और अग्रसेन चौक जैसे स्थान प्रभावित हुए। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। यह स्थिति शनिवार की सुबह तक बनी रही।

नगर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। नगर निगम की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए सक्रिय रहीं। हालांकि, बारिश की तीव्रता के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।

विज्ञापन

गुरुग्राम में डेढ़ से दो फीट पानी भरा
रात को हुई तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। शनिवार की सुबह वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने के बाद पुलिस लाइन के सामने, अग्रसेन चौक से सिविल अग्रवाल धर्मशाला चौक, सेक्टर-14 क्षेत्र, एमजी रोड, बसई रोड सहित अन्य सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई है। 

इतना ही नहीं गुरुग्राम के सिटी थाने परिसर के अंदर और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी बारिश का पानी जमा है। वहीं, एमजी रोड पर एमडीआई चौक से बस अड्डा की ओर आते समय सेक्टर-14 की सड़क, राजकीय महिला कॉलेज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बिजली निगम के कार्यालय आगे डेढ़ से दो फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें