फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो का इंतजार, जाम में फंस रही रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी-राजीव चौक-रेलवे स्टेशन रूट पर नहीं है मेट्रो की कनेक्टिविटी, लोगों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा बादशाहपुर आधुनिकता के बावजूद यातायात की समस्याओं से जूझ रही है। मेट्रो कनेक्टिविटी न होने के कारण रोजाना एक लाख से अधिक कामकाजी लोग और छात्र जाम में फंसने को मजबूर हैं।
वर्तमान में यहां के निवासी ऑटो, कैब और निजी वाहनों पर निर्भर हैं, जिससे पीक आवर्स में घंटों समय बर्बाद होता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार भोंडसी-राजीव चौक-रेलवे स्टेशन तक मेट्रो विस्तार की योजना पर काम कर रही है, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र की रफ्तार बढ़ाएगी।
विज्ञापन

-
लोग बोले - मेट्रो आने से बचेगा समय

घर से मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंचने में ही एक घंटा लग जाता है। अगर मेट्रो सीधे बादशाहपुर से जुड़ती है तो हम जैसे हजारों नौकरीपेशा लोगों का सफर आधा रह जाएगा। - यादवेंद्र सिंह
विज्ञापन


बढ़ती उम्र में जाम और प्रदूषण के बीच सड़क मार्ग से सफर करना बहुत कष्टदायक है। रेल कनेक्टिविटी दूर होने से हम खुद को कटा हुआ महसूस करते हैं। - नज्मा

मेट्रो आने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सफर सुरक्षित और सुलभ भी हो जाएगा। वहीं सोहना रोड और वाटिका चौक जैसे मुख्य पॉइंट पर घंटों जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। - बिंदेस्वरी प्रसाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें