फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदबू के बीच बस का इंतजार करना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। केंद्रीय विहार बस क्यू शेल्टर की स्थिति बद से बदतर हो चली है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया शेल्टर अब कचरा पॉइंट बन कर रह गया है। बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को नाक पर रुमाल रखकर यहां खड़ा होना पड़ रहा है। बस शेल्टर के ठीक सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मजबूरन यात्रियों को इसी गंदगी के बीच से होकर बस में सवार होना पड़ता है। बस शेल्टर पर मौजूद यात्रियों में सुरेंद्र और हंस कुमार ने कहा कि रोजाना यहां से बस पकड़ कर अपने काम पर जाते हैं। यह कूड़ा यहां पिछले कई दिन से जमा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारी यहां से कचरा नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण यह ढेर हर दिन बड़ा होता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें