गुरुग्राम। जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दिवाली के बाद तेज होगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपत्तियों का निपटान 20 नवंबर तक किया जाएगा। फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का शीघ्र निपटान होगा। उपायुक्त ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुनरीक्षण के दौरान तैयार की गई मतदाता सूचियों का बारीकी से सत्यापन किया जाए। ब्यूरो