फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। यह शिविर 16 मार्च को शुरू हुआ था। शिविर में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और एनएसएस समन्वयकों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए आगे भी प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें