सफाई और रखरखाव की कमी ने बढ़ाया बीमारियों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के कई पार्कों में सफाई और देखभाल न होने के कारण लोग परेशान हैं। गंदगी और खराब हालत की वजह से पार्कों में गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर चार आठ बिरला क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी पार्क बदहाली की कगार पर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम पार्क की नियमित देखभाल नहीं कर रहा है। पार्क में लोहे की ग्रीलें लगाई जा रही हैं, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। पार्क में हरियाली और पौधों का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं, पार्क में व्यायाम के लिए बनाए गए ओपन जिम उपकरण भी खराब स्थिति में हैं और उन्हें ठीक कराने की ओर निगम की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण पार्क में घूमने और व्यायाम करने आने वाले लोग बहुत परेशान हैं।
नहीं किया रखरखाव तो पार्क का उपयोग करना हो जाएगा मुश्किल
अगर समय पर सफाई और रखरखाव नहीं किया गया तो पार्क का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा। बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना सुबह-शाम व्यायाम करने वालों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन गई है। -
मनीष मक्कड़
पार्क में निगम की तरफ से बिलकुल भी सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क के कई हिस्सों में कूड़ा जमा है जिससे बीमारियों का खतरा बन रहा है। -
विकास जग्गा
पार्क में स्थित ओपन जिम की भी हालत खराब है। ऐसे में निगम की तरफ पार्क में पार्क में लोहे की ग्रीलें लगाई जा रही हैं, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। -
सुधीर कुमार