फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन। विज्ञप्ति
विज्ञापन
-नूंह बस अड्डा परिसर में लगे शिविर में 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नूंह के सहयोग से शुक्रवार को बस अड्डा नूंह परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर में हरियाणा राज्य परिवहन, नूंह के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया तथा शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 51 रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नूंह के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग का प्रत्येक स्वस्थ युवा, जिसका वजन 48 किलोग्राम से अधिक तथा हीमोग्लोबिन 12.5 से अधिक हो, वह प्रत्येक 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में रेडक्रॉस से नरेश कुमार तथा हरियाणा रोडवेज नूंह के राजेश कुमार, एस.ए., नरेश कुमार सहायक, जयप्रकाश मुख्य निरीक्षक, इरशाद खान संस्थान प्रबंधक, संदीप कुमार लिपिक, मनोज कुमार लिपिक, ईश्वर सिंह परिचालक, बली मोतों चालक सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें