फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएम श्री स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के पीएम श्री स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा को भी मजबूती दी जाएगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ते हुए स्कूल स्तर पर ही छात्रों की क्षमता विकसित की जाएगी। जिले में आठ पीएम श्री स्कूल हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जहां पहले से व्यावसायिक कोर्स चल रहे हैं, वहां कक्षा नौवीं के छात्रों के लिए छात्र प्रोफाइल और पोर्टफोलियो तैयार किया जाएगा। इसमें उनकी रुचि, कौशल प्रशिक्षण, उद्योग भ्रमण और इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें