फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों का निर्माण कराने के लिए कार्यालय में जमा कराएं प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलत राम गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए भरपूर बजट उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के चेयरमैन चौधरी दौलत राम गुर्जर व सदस्य विनोद कुमार डिघलिया का बृहस्पतिवार को खंड कार्यालय परिसर फर्रुखनगर में स्वागत किया गया। कारौला के सरपंच रोहताश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवियों ने पगड़ी, शॉल व फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर चेयरमैन दौलत राम गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए भरपूर बजट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाले गांवों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के निर्माण के लिए सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व आमजन प्रस्ताव पास कर किसी भी कार्य दिवस में मार्केट कमेटी कार्यालय फर्रुखनगर में जमा करा सकते हैं। इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में लाकर समय रहते सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें