गुरुग्राम। एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान में रविवार को द रॉयल्स की टीम ने स्टार वारियर्स टीम को 21 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द रॉयल्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार वारियर्स की टीम 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। स्टार वारियर्स की ओर से गौरव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विवेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद