फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्कूल खेलों में जिले की जिम्नास्टिक्स टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन का नेशनल स्कूल गेम्स की हरियाणा टीम में चयन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-14 बॉयज आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन




जिले की टीम में हितेन मलिकवाल, विहान बंसल, अद्वैत, अरिहान, व्योम साहू, लक्ष्य और विक्की शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का एक और बड़ा परिणाम यह रहा कि जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हरियाणा टीम में हुआ है। इनमें विहान बंसल, हितेन मलिकवाल और अरिहान शामिल हैं। अब ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्कूल गेम्स में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें