गुरुग्राम। एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को टी-20 मैच में द रॉयल्स की टीम ने स्टार वारियर्स टीम को 11 रन से हराया। द रॉयल्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार वारियर्स की टीम 3 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। स्टार वारियर्स की ओर से निशांत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और द रॉयल्स की ओर से विवेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद