गुरुग्राम। अचीवर्स क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शनिवार को अंडर 12 डे-नाइट मैच में माधव अकादमी की टीम ने अचीवर्स जूनियर अकादमी की टीम को 4 रन से हराया। अचीवर्स जूनियर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 139 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के माहिर मोर ने 72 रन की जबरदस्त पारी खेली। माधव अकादमी की ओर से शौर्य, लवसन और ऋध्विक वालिया ने 1-1 विकेट चटकाए। माधव अकादमी के उज्ज्वल सिंह ने 50 रन की पारी खेली। टीम ने 24.4 ओवरों में 7 विकेट पर 135 रन बना लिए थे और मैच के संशोधित नियम के आधार पर 4 रन से जीत दर्ज की। संवाद