फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेजी से फैल रहा वायरल, सामान्य ओपीडी में 40 फीसदी को बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के पांच नए मामले मिले, कुल 125 , 27 मरीज अस्पताल में हैं भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वायरल खांसी और बुखार से पीड़ितों मरीजों की संख्या में तेजी से बढोतरी हुई है। सामान्य रोग विभाग में जांच के लिए आने वाले 40 फीसदी मरीजों को वायरल की शिकायत है। उधर, इसी तरह जिले में डेंगू के मामले बढ़े हैं। सोमवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीज अस्पताल में भर्ती करने पड़े। अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अब तक कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है।
नागरिक अस्पताल में वायरल मामलों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। सामान्य रोग ओपीडी में लगभग 40 फीसदी मामले बुखार और वायरल खांसी जुकाम से पीड़ितों के पहुंच रहे हैं। बीते एक सप्ताह में ही जिले में ऐसे मामलों में फिर तेजी आई है। बाल रोग ओपीडी में भी वायरल मामलों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर बच्चों को खांसी, जुकाम के साथ बुखार की समस्या है। अस्पताल में बढ़ रहे मामलों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन ने डेंगू की जांच बढ़ाई है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि मौसम के कारण वायरल मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम विभाग के प्रभारी ने बताया कि शहरी ग्रामीण इलाकों में सोमवार को 582 संदिग्धों की जांच की गई। लोगों को इस मौसम में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इन दिनों बरसात के कारण वायरल मामले बढ़ते हैं। इसी कारण डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। हर दिन औसतन चार नए मामलों की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें