फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में लापरवाही व कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करना पड़ रहा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मार्च की शुरुआत के साथ ही दिनोंदिन बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के लिए कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के साथ ही जांच में आई कमी भी जिम्मेदार है। एक तरफ जहां कोरोना बचाव मानकों के पालन को लेकर लोगों ने जमकर लापरवाही बरती तो वर्ष की शुरुआत में कोविड जांच पर भी पहले की तरह ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नवंबर में कोरोना के चरम पर पहुंचने के दौरान एक वक्त पर एक दिन में ही 10 हजार जांच हो रही थी लेकिन स्थिति ठीक होते ही रोजाना होने वाली जांच की संख्या कम होकर 3 हजार से भी नीचे आ गई। अब कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है तो स्वास्थ्य विभाग ने फिर से जांच तेज कर दी है। अब रोजाना करीब 4 हजार जांच हो रही हैं तो वहीं प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन भी बनाने शुरू कर दिए हैं।
मास्क न लगाने वालों के खिलाफ भी हो रहे चालान
कोरोना बचाव मानकों का पालन करने के प्रति लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस की तरफ से मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चालान में अब तक तेजी नहीं आई है। वहीं, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। खास तौर पर सदर बाजार समेत शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी इन इलाकों में सख्ती पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहवार जांच के आंकड़े
माह जांच
मार्च 579
अप्रैल 5278
मई 7610
जून 19274
जुलाई 71077
अगस्त 63148
सितंबर 92554
अक्तूबर 94807
नवंबर 162302
दिसंबर 147537
जनवरी 80330
फरवरी 78544
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें