फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान जाट सभा के प्रधान बने विनोद दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित सामुदायिक भवन में शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान जाट सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान जाट सभा के प्रधान विनोद दहिया को बनाया गया। बैठक में करीब 200 गणमान्य सदस्यों व समाजसेवियों ने भाग लेकर समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

बैठक में समाज के शैक्षणिक उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और विभिन्न संस्थाओं के बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने के लिए अपने अनुभव भी साझा किए। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार सांगवान (बॉक्सर) ने चुनाव समिति सदस्यों योगेंद्र देशवाल और बंटी दहिया के साथ जिम्मेदारी संभाली। विनोद दहिया तीसरी बार प्रधान चुने गए। विनोद दहिया ने सभी का आभार जताते हुए समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर देवेंद्र खत्री, विंग कमांडर महेंद्र मलिक, जितेंद्र गहलोत, मेवा सिंह, डॉ. धर्मवीर राठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें