फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बिजली मीटर को टीम से छीना, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में गढ़ी वाजिदपुर गांव में बिजली चोरी की चैकिंग के लिए गई बिजली निगम की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ की शिकायत पर धारा 221, 126(2), 3(5) बीएनएस, 135 विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोहना डिवीजन के एसडीओ मुकेश गौड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च को बिजली निगम की टीम गढ़ी वाजिदपुर गांव में बिजली चोरी की चैकिंग के लिए टीम गई। टीम में जेई सोहनलाल, जेई जाहिद, लाइनमैन प्रेमपाल, रतिराम और गुरुग्राम पुलिस के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार भी शामिल थे। चैकिंग के दौरान गढ़ी वाजिदपुर गांव में पूनम के घर पर बिजली की अतिरिक्त तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली निगम की टीम ने पूनम के नाम से लगे बिजली के मीटर को उतार लिया। इसके बाद पूनम व उसके पड़ोसियों ने विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पूनम ने बिजली निगम की टीम से मीटर छीन लिया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने बिजली निगम टीम की सरकारी गाड़ी को भी घेर लिया था। टीम अपना बचाव करते हुए वापस आ गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई संतलाल ने बताया कि एसडीओ मुकेश गौड की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन करके जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें