फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद में लैंडफिल साइट के खिलाफ ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और एसडीएम ने की ग्रामीणों के साथ बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दौलताबाद में कचरा निष्पादन प्लांट बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को भी लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दौलताबाद गांव के लोगों ने लैंडफिल साइट बनाए जाने के लिए प्रस्तावित जगह पर जाकर नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने कहा कि यहां लैंडफिल साइट नहीं बनने देंगे। इसको लेकर दौलताबाद, सेक्टर 101 से लेकर 110 तक की सोसाइटियों के लोग इलाके में धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मिलिंद जांघू, गोशाला प्रमुख नरेंद्र चेयरमैन समेत कई बुजुर्ग भी शामिल थे।
दौलताबाद में कचरा निष्पादन प्लांट के विरोध में धरनारत ग्रामीणों से नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डाॅ. नरेश कुमार और गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र कुमार ने मुलाकात करके उनके साथ बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां बनने वाले कचरा निष्पादन प्लांट में केवल दौलताबाद क्षेत्र का ही कचरा निष्पादित किया जाएगा। ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत नगर निगम गुरुग्राम अलग-अलग क्षेत्रों के कचरे के निष्पादन के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि आप लोग खुद बताएं कि आपके यहां से निकलने वाले कचरे के निष्पादन की व्यवस्था कहां की जाए। कचरा प्रबंधन व निष्पादन आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, उसी गति से कचरा भी बढ़ रहा है और कचरे के विकेंद्रीकृत निष्पादन होने से एक स्थान का कचरा दूसरे स्थान पर नहीं जाएगा, बल्कि जिस क्षेत्र का कचरा होगा, उसका निष्पादन उसी क्षेत्र में होगा। इससे एक ओर जहां बेहतर तरीके से कचरा प्रबंधन होने से हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनेगा, वहीं दूसरी ओर हम सभी नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों में शामिल सनी दौलताबाद ने कहा कि दौलताबाद के लोगों ने कहा कि वे गांव में रहने वाले 800 परिवार अपने कचरे का खुद निष्पादन करेंगे। इसके लिए वे प्लांट लगाएंगे मगर इस जगह पर शहर भर का कचरा नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें