फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिठौरी में आप के सदस्यता अभियान में जुड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। रिठौरी गांव में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जनसभा और सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली। जनसभा में गांव की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा के प्रयासों से गांव में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में हुए सुधार की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, बरातघर और अंबेडकर भवन के विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए। इस मौके पर अंसारी, श्रीपाल कराना और यतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें