फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रामीणों ने बूचड़खाने के निर्माण का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में विधायक ने दिया भरोसा, ग्रामीण बोले– किसी भी कीमत पर गांव की ज़मीन नहीं देंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। रविवार को गांव कोट में हुई पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि किसी भी कीमत पर गांव के जंगल में स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों से भेंट कर बूचड़खाने के निर्माण की कथित स्वीकृति को रद्द कराने की भी बात कही गई।

पंचायत में पहुंचे स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बूचड़खाने के निर्माण को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। ग्राम पंचायत के पंचों और महिला सरपंच के परिजनों ने भी साफ कर दिया कि उनकी ओर से इसके लिए एनओसी नहीं दी जाएगी। विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर निर्माण कार्य को रुकवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि कोई भी ग्रामीण बूचड़खाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराएगा। साथ ही विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि नशा विरोधी मुहिम में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जाए। नशा सेवन और नशा बेचने वालों के खिलाफ पंचायत स्तर पर कार्रवाई की जाए तथा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें