फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे के ख़िलाफ ग्रामीणों और छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा गुरुग्राम और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मानेसर ने एएसआई हरेंद्र कुमार के साथ मिलकर पटौदी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। गांव मौजाबाद में ग्रामीणों और आईटीआई मौजाबाद के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें नशे से दूर रहने, नशा करने से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। गांव मौजाबाद नशा-मुक्त गांव है, जिसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। विभाग की तरफ़ से नशा पीड़ितों को पॉलीक्लिनिक सेक्टर-31 गुरुग्राम में डॉक्टरों से इलाज लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही नशा संबंधित शिकायतें दर्ज कराने व जानकारी साझा करने के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को ड्रग्स पेडलर्स और नशा करने वालों की पहचान साझा करने, नशा-मुक्ति कमेटी बनाने और नशा-मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें