गुरुग्राम। एमएस क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली जिमखाना सीसी को रोमांचक मुकाबले में 23 रनों से हरा दिया। गुरुग्राम के एमएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर रविवार को मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस क्रिकेट एकेडमी ने 34.5 ओवर में 295 रन बनाए। वहीं, दिल्ली जिमखाना 37.2 ओवर में 272 रन पर सिमट गई। एमएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से अग्रिम शर्मा ने ताबड़तोड़ 171 रन ठोके। लक्ष्या का पीछा करते हुए दिल्ली जिमखाना के मनप्रीत सिंह ने 82 और कप्तान नितीश कुमार मुखिया ने 58 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। जिमखाना की ओर से भारत भूषण सेन और विक्की ने 3-3 विकेट लिए। एमएस की ओर से दिव्यांश कुमार ने 2 विकेट लिए। संवाद