फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राइट टू सर्विस मामलों की निगरानी करेंगे विकास कादियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएचबीवीएन ने एसई आईटी को बनाया नोडल अधिकारी, समयबद्ध सेवाओं पर रहेगा फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने इंजीनियर विकास कादियान, अधीक्षण अभियंता (आईटी) को निगम में राइट टू सर्विस मामलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन, चंडीगढ़ के साथ-साथ निगम के संबंधित मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के रूप में विकास कादियान राइट टू सर्विस से जुड़े मामलों के समन्वय, निगरानी और समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। इसके साथ ही निर्धारित समय-सीमा में उपभोक्ता सेवाएं उपलब्ध कराने में आने वाली समस्याओं की निगरानी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय भी किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम का यह कदम उपभोक्ता सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राइट टू सर्विस के तहत आने वाली सेवाओं की नियमित निगरानी और मामलों के त्वरित निस्तारण को ओर गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें