फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में हुड़दंग व गार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में कुछ शरारती तत्वों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है, जब कुछ युवक सोसाइटी में रहने वाले एक किरायेदार से मिलने आए थे। बताया जा रहा है कि सभी ने फ्लैट में बैठकर शराब का सेवन किया और बाद में सोसाइटी परिसर में आकर हुड़दंग मचाने लगे।

जब सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने पर उन्होंने एक सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए सोसाइटी अध्यक्ष प्रवीण मालिक ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन


मकान मालिक को भेजा नोटिस
होली के दौरान नियमों के उल्लंघन पर सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने संबंधित निवासी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और उससे माफीनामा भी लिखवाया गया था। अब मामले को फिर से गंभीरता से लेते हुए आरडब्ल्यूए ने मकान मालिक को औपचारिक नोटिस जारी किया है। सोसाइटी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन तोड़ने पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें