गुरुग्राम।
स्पोर्ट्सलैंड एकेडमी, मारुति कुंज में होने वाले विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 में आयोजित की जाएंगी। इसमें विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थानों के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 8 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के बाद पूरे दिन अलग-अलग श्रेणियों के मैच खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, सभी मैच निष्पक्षता और खेल भावना के साथ कराए जाएंगे और विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद