फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नहीं लग रहा लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम नहीं लग रहा है। यातायात पुलिस की तरफ से सख्ती के बावजूद वाहन चालक सुधर नहीं रहे हैं। 2024 में 23,699 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किए गए थे। इस साल 11 महीने में ही 25,281 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।यातायात पुलिस की ओर से बीते छह महीने में शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी चालान में कमी नहीं आ रही है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि यातायात पुलिस की तरफ से लगातार शहर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की जाती है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें