गुरुग्राम/ फर्र्रुखनगर। फर्रूखनगर कस्बे के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है कि वेटनरी डॉक्टर अपने दोस्त के साथ मिलकर मई माह में उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था, उन्होंने गाड़ी में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, डॉक्टर व उसके दोस्त ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह दो माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी ने मंगलवार को अपने साथ दुष्कर्म होने का परिजनों के समक्ष खुलासा किया। उसके कहने पर महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाना मानेसर ने देर शाम पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि डाबोदा निवासी वेटनरी डॉक्टर अजय व उसके दोस्त रणसिंह उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। ब्यूरो