गुरुग्राम। सेक्टर-7 स्थित एक्सटेंशन मार्केट एटीएम बूथ से सीसीटीवी की डीवीआर गायब मिलने से बैंक में हड़कंप मच गया। किसी वारदात की आशंका के मद्देनजर शाखा प्रबंधन ने थाने में मामला दर्ज कराया है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बूथ के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही कि इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या कोई बदमाश है। उधर पीएनबी सेक्टर-4 शाखा प्रबंधक श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाखा की ओर से मार्केट में स्थित एटीएम बूथ बनाया हुआ है। 21 जून को बैंक प्रबंधन की जांच में पाया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर और हार्ड डिस्क गायब है। किसी वारदात की आशंका के मद्देनजर एटीएम में रखे रुपयों की गणना की गई जो सही पाई गई। अधिकारियों ने बैंक की आंतरिक जांच के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। इस बारे में मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो